प्रदर्शित
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी– TRUE SAD LOVE STORY IN HINDI
एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी– TRUE SAD LOVE STORY IN HINDI
दोस्तों ये Love Story है रिचा के बारे में, जिसको सच्चे प्यार के बदले धोखा और फरेब के अलावा कुछ नहीं मिला। इसलिए अगर आप भी किसी से बेइंतहा प्यार करते हो तो एक बार ये स्टोरी जरूर पढ़ें।
कॉलेज का पहला दिन था। सभी के सामने नए- नए चेहरे थे। सभी लोग इन्हीं नए चेहरों से अपनी पहचान बनाने में लगे थे। सभी एक- दूसरे से अपना परिचय करा रहे थे। तभी कॉलेज के पहले दिन का हमारा पहला क्लास शुरू हुआ। क्लास से पहले चल रहे Introduction के इस सिलसिले को मैम ने और आसान बना दिया। उन्होंने आते ही सबसे पहले सभी को अपना Introduction सबके सामने दे ने को कहा। सभी स्टूडेंट एक – एक कर अपने बारे में बता ही रहे थे, तभी जैसे ही रिचा ने अपने बारे में कहना शुरू किया, मानो उसी क्लास में बैठे विशाल की आंखें बस उस पर ही टिक गई। विशाल बड़े ही गौर से रिचा का इंट्रोडक्शन सुनने लगा और उसे एक टक देखने भी। रिचा के बैठ जाने के बाद भी अब विशाल की नजरें तो बस रिचा पर ही टिकी रह गई। TRUE SAD LOVE STORY IN HINDI
कॉलेज के दूसरे दिन भी जैसे ही विशाल कॉलेज आया, उसकी निगाहें तो मानों बस रिचा को ही ढूंढ रही हो। विशाल ने रिचा से किसी भी तरह किसी भी बहाने से बात करने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसे ये मौका ही नहीं मिल पाया। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। तभी एक दिन कॉलेज में एक असाइंमेट के लिए एक ग्रुप बनाया गया, जिसमें रिचा और विशाल का नाम एक ही ग्रुप में था। ये सुन विशाल बहुत खुश हो गया। आखिर अब उसे रिचा से दोस्ती करने का मौका जो मिल गया और वो इस मौके को किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहता था। और हुआ भी ऐसा ही, साथ असाइंमेंट बनाते हुए रिचा और विशाल में बातचीत शुरू हुई और फिर देखते ही देखते दोस्ती भी हो गई।
एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी
समय के साथ – साथ अब रिचा और विशाल काफी अच्छे दोस्त बन चुके थे। लेकिन रिचा और विशाल की दोस्ती धीरे – धीरे कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी। फिर एक दिन मौका देखकर विशाल ने रिचा को प्रपोज कर दिया। रिचा भी विशाल को मना नहीं कर पाई, क्योंकि कहीं ना कहीं उसके दिल में भी विशाल के लिए प्यार वाली फीलिंग आ चुकी थी। अब दोनों दोस्त के साथ – साथ lovers भी बन चुके थे। इसलिए कॉलेज के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। अब तो पूरे क्लास को भी रिचा और विशाल की लव स्टोरी के बारे में मालूम हो गया था। विशाल हमेशा रिचा को महंगे- महंगे गिफ्ट देता और रिचा भी प्रोजेक्ट बनाने में विशाल की हेल्प करती। सभी कहते कि रिचा और विशाल एक – दूसरे के लिए ही बने हैं, यानी कि ये परफेक्ट कपल हैं। TRUE SAD LOVE STORY IN HINDI
रिचा भी हमेशा विशाल से शादी के लिए पूछती थी, तो विशाल हमेशा रिचा को भरोसा दिलाता कि अब वो उसके बिना नहीं जी सकता। तीन साल तक तो दोनों का रिलेशन बहुत अच्छा चला। लेकिन कॉलेज के बाद अब रिचा और विशाल का मिलना काफी कम हो गया। रिचा के फोन करने पर भी विशाल ठीक से उससे बात नहीं करता, वो कहता कि वो अपने पापा के बिजनेस में ध्यान दे रहा है। हालांकि रिचा ने अपने घर में भी विशाल के बारे में सबकुछ बताया था, इसलिए उसके घरवाले भी अब उस पर विशाल से शादी का दवाब बनाने लगा। लेकिन अब रिचा अपने घरवालों को भी कोई जवाब नहीं दे पा रही थी। फिर एक दिन रिचा विशाल के पापा के रेस्टोरेंट पर पहुंच गई, वहां उस वक्त विशाल नहीं था। तो रिचा ने विशाल के पापा को कहा कि वो विशाल की फ्रेंड है और यहां से गुजर रही थी तो यहां आ गई।
विशाल के पापा ने रिचा को बैठाया और वेटर से कुछ खाने – पीने की चीजें लाने को कहा। दोनों बैठकर बातें करने लगे कि तभी विशाल के पापा ने कहा कि ‘बेटा तुम आ रही हो ना विशाल की शादी में’। ये सुन तो मानो रिचा को अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। उसने फिर से पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘हां विशाल की शादी है अगले महीने और उसी की तैयारी में लगा है। बहुत खुश है वो आखिर अपनी पसंद की लड़की से जो शादी कर रहा है। दोनों स्कूल टाइम से ही एक – दूसरे को जानते हैं। TRUE SAD LOVE STORY IN HINDI
ये सुन अब रिचा बिल्कुल निशब्द हो गई और वहां से निकल पड़ी। घर आकर रिचा सीधे अपने कमरे में गई और खुद को कमरे में बंद कर घंटो रोइ । रिचा ने अपने माँ और पापा को इस विषय में बताया तो उन्होंने रिचा को किसी तरह समझाया कि ज़िन्दगी में अब तुम्हे आगे बढ़ना चाहिए और भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. जो गुजर गया वो गुज़र गया, अब उसके बारे में सोच कर अपनी आगे की ज़िन्दगी ख़राब मत करो.
एक लड़की ने मेरी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी
लेकिन रिचा अभी भी विशाल को भुला नहीं पायी और रोज़ रात को रोते हुए अपने दिल को दिलासा देते हुए कहती है “तो क्या हुआ, जो इक दिल टूट गया” TRUE SAD LOVE STORY IN HINDI
दोस्तों, आपका प्यार हमेशा सफल और सच्चा हो, ये जरूरी नहीं होता। कई बार लोगों को प्यार में धोखा भी होता है, लेकिन इसमें कहीं ना कहीं कमी आपमें भी रही होगी। जो आपने ऐसे इंसान से प्यार किया जो आपके लिए था ही नहीं। कहीं ना कहीं इंसान को परखने में गलती आपसे भी हुई होगी।
समाप्त
टिप्पणियाँ
लोकप्रिय पोस्ट
कहा खो गई थी तुम Short Romantic Love Stories In Hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रियल लव स्टोरी इन हिंदी: A Beautiful love story
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
यह कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी : Very Emotional Story In Hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Short love story in Hindi: दिल को छूने वाली लव स्टोरी कहानी
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
वैरी सैड लव स्टोरी इन हिंदी- very sad love story in hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
रुला देने वाली दर्द भरी प्रेम कहानी Real Life Love Story In Hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
दिल को छू जाने वाली सच्ची कहानी Most Heart Touching Story In Hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Breakup sad love story in hindi : ब्रेकअप-सैड लव स्टोरी हिंदी में
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
प्यार की लव स्टोरी कहानी-Pyar ki ek kahani love story in hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Bhojpuri Desi boyfriend indian desi love story Hindi
- लिंक पाएं
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Beautiful story 😘😘
जवाब देंहटाएंSir ye story acchi he but title se mech nhi he isme ladki ki jindgi kharab hui he or apne likha ladki ne jindgi barbad kri he
जवाब देंहटाएंSorry brother.. By mistakely ho gaya hoga..... Aage se mera pura dhyan rakhunga..... Thanku for a concern ♥️
जवाब देंहटाएं