सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदर्शित

कहा खो गई थी तुम Short Romantic Love Stories In Hindi

कहा खो गई थी तुम  Short Romantic Love Stories In Hindi गाँव में कॉलेज नही था इस कारण पढ़ने के लिए में शहर आया था । यह किसी रिश्तेदार का एक कमरे का मकान था! बिना किराए का था,  आस-पास सब गरीब लोगो के घर थे। और में अकेला था सब काम मुजे खुद ही करने पड़ते थे।  खाना-बनाना, कपड़े धोना, घर की साफ़-सफाई करना। कुछ दिन बाद एक गरीब लडकी अपने छोटे भाई के साथ मेरे घर पर आई। आते ही सवाल किय " तुम मेरे भाई को ट्यूशन करा सकते हो कयां?" मेंने कुछ देर सोचा फीर कहा "नही" उसने कहा "क्यूँ? मेने कहा "टाइम नही है। मेरी पढ़ाई डिस्टर्ब होगी।" उसने कहा "बदले में मैं तुम्हारा खाना बना दूँगी।" शायद उसे पता था की में खाना खुद पकाता हुँ मैंने कोई जवाब नही दिया तो वह और लालच दे कर बोली:- "बर्तन भी साफ़ कर दूंगी।" अब मुझे भी लालच आ ही गया: मेने कहा- "कपड़े भी धो दो तो पढ़ा दूँगा।" वो मान गई। इस तरह से उसका रोज घर में आना-जाना होने लगा। वो काम करती रहती और मैं उसके भाई को पढ़ा रहा होता। ज्यादा बात नही होती।   उसका भाई 8वीं कक्षा में था। खूब होशियार था। इस

Sad Love Story Hindi 2023

रुला देने वाली कहानी | Sad Love Story Hindi 2023


 

रुला देने वाली कहानी- तुम्हारा दिल | Sad Love Story Hindi 2021

रुला देने वाली कहानी | Sad Love Story Hindi 2023


नमस्ते दोस्तों आज मै एक बार फिर आप के बीच लेकर आया हूँ एक बेहद ही प्यारी लव स्टोरी तो इसे कृपया पूरा पढ़े और कैसी लगी ये Sad love story in Hindi जरुर बताये


ये कहानी एक ऐसे लड़के की जिसे उसके प्यार में दो बार इंकार मिला लेकिन आज भी शायद उस लड़की को भुला नहीं पाया तो आइये इसे मैं और आप साथ पढ़ते है और जानते है कि क्या है आदित्य और ख़ुशी की sad love story;



एक लड़की थी, संजना। बहुत ही खूबसूरत। जितनी वह सुंदर थी, उतनी ही ईमानदार। न कि‍से से झूठ बोलना, न फालतू की बातें करना। बस अपने काम से काम।


संजना की क्लास में एक लड़का था, जो मन ही मन उससे बहुत प्यार करता था। नाम था उसका संजय। लड़का अक्सर उसके छोटे-मोटे काम कर दिया करता था। बदले में जब लड़की मुस्करा कर थैंक्यू कहती, तो लड़के की खुशी की सीमा नहीं रहती।


एक बार की बात है। संजय और संजना साथ-साथ घर जा रहे थे। तभी जोरदार बारिश होने लगी। दोनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली। बारिश बहुत तेज थी। कुछ ही पलों में बूंदें छन-छन कर नीचे आने लगीं। ऐसे में बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गये।


रुला देने वाली कहानी


संजना को इतने करीब पाकर संजय अपने जज़्बातों पर काबू न रख सका। उसके संजना को प्रजोज़ कर दिया। संजना भी मन ही मन संजय को बेहद पसंद करती थी, इसलिए वह भी राज़ी हो गयी। और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।


एक बार की बात है संजना उसी पेड़ ने नीचे संजय का इंतजार कर रही थी। संजय बहुत देर से आया। उसे देखकर संजना नाराज़ होती हुई बोली, 'तुम इतनी देर से क्यों आए? मेरी तो जान ही निकल गयी थी।'


संजना की बात सुनकर संजय मुस्करा दिया, 'जानेमन, मैं तुमसे दूर कहां गया था, मैं तो तुम्हारे दिल में ही रहता हूं। तुम्हें यकीन न हो तो अपने दिन से पूछ लो।' इस प्यार भरी बात को सुनकर संजना अपना सारा गुस्सा भूल गयी और वह संजय से लिपट गयी।


एक दिन दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे बातें कर रहे थें। संजना पेड़ के सहारे बैठी थी अैर संजय उसकी गोद में सर रख कर लेटा हुआ था। तभी संजना बोली, ''जानू, अब तुम्हारी जुदाई मुझसे बर्दाश्त नहीं होती। तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे 100 साल के बराबर लगता है। तुम मुझसे शादी कर लो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।''


Sad Love Story Hindi 2023



संजय ने झट से लड़की के मुंह पर अपना हाथ रख दिया और बोला, ''मेरी जान, ऐसी बातें मत किया करो, अगर तुम्हें कुछ हो गया, तो मैं कैसे ज़िंदा रहूंगा?''


संजना कुछ नहीं बोली। वह उम्मीद भरी नज़रों से संजय की ओर देखती रही। संजय ने अपनी बात आगे बढ़ाई, ''तुम चिंता मत करो जान, मैं जल्दी ही अपने घर वालों से बात करूंगा।''


धीरे-धीरे काफी समय बीत गया। एक दिन की बात है। दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। उस वक्त संजय का चेहरा उतरा हुआ था। संजना के पूछने पर वह रूआंसा होकर बोला, ''जान, मैंने अपने घर वालों को बहुत समझाया, पर वे हमारी शादी के लिए तैयार ही नहीं। उन्होंने मेरी शादी कहीं और तक कर दी है।''

READ  


यह सुन कर संजना का कलेजा फट पड़ा। उसका मन हुआ कि वह ज़ोर-ज़ोर से रोए। लेकिन उसने अपने जज़्बात पर काबू पा लिया और बोली, ''जानू, मैं तुमसे सच्चा प्यार किया है, मैं तुम्हें कभी भुला नहीं सकती।''


''प्लीज़, मुझे माफ कर देना..!'' संजय धीरे से बाेला, ''वैसे अगर तुम चाहो, तो हम लोग हमेशा अच्छे दोस्त रह सकते हैं।''


संजना यह सुन कर ज़ार-ज़ार रोने लगी। संजय ने उसे बहुत समझाया, पर संजना चाह कर भी अपने आप पर काबू नहीं कर पाई और वह रोते हुए अपने घर को चली गयी।


Sad Love Story Hindi 2023


देखते ही देखते संजय की शादी का दिन आ गया। उसे यकीन था कि उसकी शादी में संजना जरूर आएगी। पर ऐसा नहीं हुआ। हां, उसका भेजा हुआ एक गिफ्ट पैक उसे ज़रूर मिला। संजय ने कांपते हांथों से उसे खोला।


उस गिफ्ट को देखते ही संजय बेहोश हो गया। गिफ्ट पैक में और कुछ नहीं खून से लथपथ संजना का दिल रखा हुआ था। और साथ ही में थी एक चिट्ठी, जिसमें लिखा हुआ था- अरे पागल, अपना दिल तो लेते जा, वरना अपनी पत्नि को क्या देगा।


दोस्तों, किसी के लिए मोहब्बत टाइमपास होती है और किसी के लिए जिंदगी से बढ़कर। इसलिए अगर किसी से मोहब्बत करना, तो उसे ताउम्र निभाना। वर्ना क्या पता आपका हाल भी संजय जैसा हो जाए, जो उस दिन के बाद न तो जी सका और न ही मर सका। उसकी सारी जिंदगी पछतावे की एक दर्द भरी दास्तान बन कर रह गयी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

if you have any doubts , please let me know

लोकप्रिय पोस्ट